Instagram Threads App क्या है और Threads App पर Account कैसे बनाये ?

instagram threads kya hai threads app kya hai in hindi instagram threads app kya hai instagram threads kya hai in hindi threads by instagram in hindi kya hai | threads instagram kya hai | threads instagram app download 

नमस्कार दोस्तों, आज के इस पोस्ट में हम Twitter को टक्कर देने वाले इंस्टाग्राम के एक मजेदार App के बारे में जानने वाले हैं |  जी हाँ दोस्तों,  हाल ही में ही Tech Giant “Meta” द्वारा Instagram Threads App को लॉन्च कर दिया गया है | इंस्टाग्राम के टीम द्वारा Threads App को बनाया गया है जो एक Text sharing ऐप है।

जहां Twitter में बहुत सारे बदलाव किये जा रहे हैं वही इंस्टाग्राम ने करीब 100 देशो में Threads App को Twitter के rival के रूप में रिलीज़ कर दिया है | मेटा कंपनी द्वारा ट्रेड्स ऐप लॉन्च करने का मुख्य कारण एलन मस्क के Twitter से सीधा मुकाबला करना है। 

पहले के समय में आप इंस्टाग्राम पर लेवल फोटो और वीडियो साझा कर सकते थे। लेकिन Instagram Threads के लॉन्च के बाद आप अपना टेक्स्ट पब्लिक के साथ साझा कर पाएंगे। इंस्टाग्राम ने 6 जुलाई 2023 को Threads लॉन्च किया था। आप इसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जाकर इस्तेमाल कर सकते हैं।

इंस्टाग्राम की तरह ही यूजर्स अपने दोस्तों और क्रिएटर्स को आसानी से फॉलो करने के साथ-साथ उनसे जुड़ भी सकते हैं।

अगर आप Instagram Threads App क्या है और इससे जुड़ी छोटी-बड़ी बातें जानना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें।


यह भी पढ़े !

Threads App क्या है?

Threads एक नया Text-Base Microblogging Platform है जिसे Facebook Parent “Meta” द्वारा विकसित किया गया है। इंस्टाग्राम के स्वामित्व वाली कंपनी मेटा द्वारा 6 जुलाई 2023 को “Instagram Threads App” लॉन्च किया गया था। इसके इस्तेमाल से अब इंस्टाग्राम यूजर्स फोटो और वीडियो के साथ-साथ टेक्स्ट के जरिए अपने विचार साझा कर सकेंगे।


Instagram Threads App Instagram Threads App

माना जा रहा है कि इसमें मिलने वाले फीचर्स को देखकर कहा जा सकता है यह नया प्लेटफॉर्म आगे चलकर मौजूदा  प्लेटफॉर्म “Twitter” को बड़े पैमाने पर टक्कर देने वाला है। इसको इस्तेमाल करना  बहुत आसान है। आप इसे सीधे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक्सेस कर सकते हैं।

अगर आप Instagram Threads App डाउनलोड करना चाहते हैं तो यह आपको Google Play Store और ios दोनों पर देखने को मिल जाएगा। आप इसे आसानी से अपने फोन पर डाउनलोड कर सकते हैं।

आप अपने इंस्टाग्राम अकाउंट का उपयोग करके आसानी से Threads App में लॉग इन कर सकते हैं। इसके लिए आपको अलग से अकाउंट बनाने की जरूरत नहीं है| 

Instagram Threads App Highlights

ऐप का नामInstagram Threads App
कैटेगरी टेक्नोलॉजी 
लांच की तारीख6 जुलाई 2023
पैरेंट कंपनीमेटा
उद्देश्यTwitter को टक्कर देना
डाउनलोड प्लेटफॉर्मAndroid (Play Store), iOS (App Store)
आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.threads.net/

Instagram Threads App के फीचर्स

Instagram Threads App के अंदर आपको कई नए फीचर्स मिलते हैं जो आपको इंस्टाग्राम और एलन मस्क के प्लेटफॉर्म पर देखने को नहीं मिलते हैं। यह ऐप इंस्टाग्राम के साथ लिंक है इसलिए जैसे-जैसे आपके इंस्टाग्राम फॉलोअर्स बढ़ेंगे आपको अधिक पहुंच मिलेगी।

Instagram Threads App
Instagram Threads App

इसमें आपको Twitter जैसा इंटरफेस देखने को मिलता है, जिससे यूजर के लिए इसे इस्तेमाल करना आसान हो जाता है। इसके अलावा Instagram Threads के फीचर्स इस प्रकार हैं-

  • इसमें आपको टेक्स्ट कन्वर्सेशन की सुविधा मिलती है। जिसका उपयोग करके आप 500 टेक्स्ट तक का टेक्स्ट शेयर कर सकते हैं।
  • इसमें आपको कम्युनिटी डिस्कशन का फीचर देखने को मिलता है।
  • आप अपने पसंदीदा क्रिएटर्स को फ़ॉलो कर सकते हैं| 
  • आप इसे सीधे इंस्टाग्राम का उपयोग करके उपयोग कर सकते हैं।
  • टेक्स्ट के साथ-साथ आप फोटो और इमोजी आदि भी शेयर कर सकते हैं।
  • इसमें आपको 5 मिनट तक के वीडियो शेयर करने का फीचर भी दिया गया है| 

Android  के लिए Instagram Threads App डाउनलोड कैसे करे

आइए जानते हैं कि आप अपने एंड्रॉइड फोन पर Instagram Threads App कैसे डाउनलोड कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आपको अपने एंड्रॉइड मोबाइल डिवाइस में Google Play Store खोलना होगा।
  • अब सर्च बार पर आपको “Instagram Threads” टाइप करना होगा।
  • सामने आपको ऑफिशियल Threads ऐप दिखाई देगी जिस पर आपको टैप करना होगा।
  • अब आपको “इंस्टॉल” बटन पर क्लिक करना होगा।
  • आपके मोबाइल डिवाइस पर ऐप पूरी तरह से डाउनलोड और इंस्टॉल होने तक थोड़ा इंतजार करें।
  • एक बार ऐप इंस्टॉल हो जाने पर, आप Threads ऐप खोल सकते हैं और अपने इंस्टाग्राम अकाउंट क्रेडेंशियल के साथ लॉग इन कर सकते हैं।

iOS (iPhone or iPad) के लिए Instagram Threads App डाउनलोड कैसे करे

आइए जानते हैं कि आप अपने iOS फोन पर Instagram Threads App कैसे डाउनलोड कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आपको अपने iOS डिवाइस/आईफोन पर ऐप स्टोर खोलना होगा।
  • अब सर्च टैब में आपको “Instagram Threads” सर्च करना है।
  • सामने आपको ऑफिशियल Threads ऐप दिखाई देगी जिस पर आपको टैप करना होगा।
  • इसमें आपको “Get” या “Download” बटन पर टैप करना होगा।
  • आप अपने एप्पल आईडी पासवर्ड, फेस आईडी या टच आईडी का उपयोग करके डाउनलोड कर सकते हैं।
  • आपके Apple डिवाइस पर ऐप पूरी तरह से डाउनलोड और इंस्टॉल होने तक थोड़ा इंतजार करें।
  • एक बार ऐप इंस्टॉल हो जाने पर, आप Threads ऐप खोल सकते हैं और अपने इंस्टाग्राम अकाउंट क्रेडेंशियल के साथ लॉग इन कर सकते हैं।

Instagram Threads App पर Account कैसे बनाये?

अगर आप Instagram Threads App पर अकाउंट बनाना चाहते हैं तो आपको निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

  • सबसे पहले आप अपने फोन में प्ले स्टोर ऐप खोलें।
  • इसके बाद ऊपर दिए गए सर्च आइकन पर क्लिक करें और Instagram Threads टाइप करके सर्च करें।
  • आपको threads नाम का एक इंस्टाग्राम ऐप दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
  • अब आपको इंस्टॉल के नाम से एक बटन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करके ऐप इंस्टॉल करें।
  • अगर आप ऐप खोलेंगे तो यहां आपके इंस्टाग्राम अकाउंट की आईडी दिखाई देगी | इस पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अकाउंट इंपोर्ट ऑप्शन पर जाकर अपना अकाउंट इंपोर्ट करें।
  • अगर आपके फोन में iOS है तो आप ऐप स्टोर पर जाकर सभी स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। आप इंस्टाग्राम अकाउंट की आईडी का उपयोग करके इसे एक्सेस कर पाएंगे। अलग खाता बनाने की जरूरत नहीं | 

Instagram Threads APK Download कैसे करे

आपको बता दें कि Instagram Threads एक फ्री प्लेटफॉर्म है। इस ऐप को आप Play Store या iOS App Store से आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

इसके अलावा अगर आप इंस्टाग्राम यूजर हैं तो आपको इंस्टाग्राम के अकाउंट में सीधे Threads नाम का विकल्प देखने को मिलेगा।

इसलिए हमारी राय में आपको थर्ड पार्टी ऐप्स डाउनलोड करने की कोई जरूरत नहीं है। आप इसे मुफ्त में इस्तेमाल कर सकते हैं| मेटा कंपनी ने ही इसे आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया है।

निष्कर्ष 

हमने आपको इस पोस्ट के माध्यम से Instagram Threads App के बारे में बताया है। इसे हाल ही में मेटा द्वारा लॉन्च किया गया है। कई लोग इसे Twitter का प्रतिद्वंदी मान रहे हैं| 

Instagram Threads ने लॉन्च के कुछ ही घंटों के भीतर 5 मिलियन डाउनलोड हासिल कर लिए। क्या आने वाले समय में यह Twitter को टक्कर दे पाएगा, यह देखना होगा।

Instagram Threads App क्या है? अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी पसंद आए हो तो इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करें। यदि आपके मन में किसी भी प्रकार का प्रश्न है तो आप कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं।

उम्मीद है आपको ऊपर दी गई सारी जानकारी पसंद आई होगी, इसी तरह और भी बेहतर जानकारी पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट पर विजिट करते रहें, हम आपको आसान भाषा में सारी जानकारी देते रहेंगे।

नमस्कार दोस्तों, मैं हूँ हिंदी वाला (Neeraj Kumar - Mahi) | मैं इस Blog Website का Ownerहूँ | मुझे इंटरनेट पर काम करना पसंद है और अपने जानकारी को इस ब्लॉग के माध्यम से आप तक पहुँचाना | हमें उम्मीद है आपको हमारे द्वारा दी जाने वाली जानकारी आपको पसंद आ रही है | धन्यवाद |

Leave a Comment